फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम बोले- सीएम केंद्र को कोसना बंद कर टकराव का रास्ता छोड़ें

Thu, 12 Feb 2026 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक/सुंदरनगर (मंडी)।

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू आरडीजी बंद होने के मामले को लेकर केंद्र के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। इसी कानूनी मशविरे के लिए उन्होंने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से विशेष मुलाकात की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हितों की रक्षा करना जायज है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को कोसना और टकराव का रास्ता अपनाना प्रदेश के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री को न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही जेपी नड्डा से मिलने का समय मिला। यहां तक कि उनकी ही पार्टी के प्रमुख नेता राहुल और प्रियंका गांधी ने भी उन्हें तवज्जो नहीं दी। उन्होंने राज्य सरकार पर आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों को गुमराह करने और आरडीजी के बहाने अपनी चुनावी गारंटियों से पल्ला झाड़ने का गंभीर आरोप लगाया। आज सरकार अपनी गारंटियों से पीछे हटती दिखाई दे रही है। कर्मचारियों को डीए और एरियर देने में असमर्थता जताई जा रही है।

सुंदरनगर के जिला भाजपा कार्यालय में वीरवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और भाजपा प्रदेश स्तरीय व्यापार प्रकोष्ठ की नेरचौक में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक और संगठनात्मक सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें