फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले से हड़कंप, पकड़ लिए सेना के 5 जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में आतंकी हमले के बाद पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी हड़कंप की स्थिति रही। यहां हर कोई खौफ में था। राज्य में हाई अलर्ट घोषित होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। यहां कांगड़ा के जसूर से कायला जा रही हिमाचल परिवहन निगम की बस के चालक ने हड़ल में बस स्टॉप पर भारतीय सेना की वर्दी पहने पांच लोगों को देखा।
विज्ञापन


उनके हाथ में नक्शे थे और चालक-परिचालक से बस रूट और वापसी की जानकारी मांगी। उन्हें बस में ले जाने का आग्रह भी किया। संदिग्ध लगने पर परिचालक ने तुरंत इसकी सूचना डीएसपी नूरपुर कुलदीप कुमार को फोन पर दी।

आतंकी हमले की घटना से अलर्ट डीएसपी कुलदीप कुमार ने भी बिना समय गंवाए तुरंत नूरपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस का एक दस्ता महज 10-15 मिनट के भीतर हड़ल पहुंच गया। कथित सैनिकों को जांच के लिए नूरपुर पुलिस थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

जांच के बाद छोड़े पांचों जवान

वहां गहनता से जांच-पड़ताल के बाद पाया कि उक्त पांचों भारतीय सेना के जवान हैं जो अभ्यास के लिए नूरपुर आए थे। उनके पास जो नक्शे पाए गए, वह रोड एक्सरसाइज मैप थे। इस तफ्तीश के बाद सैनिकों को छोड़ दिया गया। डीएसपी कुलदीप कुमार ने इस घटना की पुष्टि की कि पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। हालांकि, वे सैन्य जवान निकले।

वहीं, इस आतंकी हमले के मद्देनजर प्रदेश के सभी पनविद्युत प्रोजेक्टों में हाई अलर्ट के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी है। भाखड़ा, पौंग, कोलबांध, लारजी, नाथपा-झाकड़ी समेत प्रदेश सभी प्रोजेक्टों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें