फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police: हिमाचल पुलिस में 46 हेड कांस्टेबल बने मानद एएसआई, पदोन्नति आदेश जारी

Mon, 27 Jul 2026 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

46 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से मानद सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 28 पूर्व सैनिक श्रेणी के हेड कांस्टेबल एवं मानद हेड कांस्टेबल तथा 18 नियमित श्रेणी के हेड कांस्टेबल एवं मानद हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने दो अलग-अलग कार्यालय आदेश जारी कर 46 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से मानद सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 28 पूर्व सैनिक श्रेणी के हेड कांस्टेबल एवं मानद हेड कांस्टेबल तथा 18 नियमित श्रेणी के हेड कांस्टेबल एवं मानद हेड कांस्टेबल शामिल हैं। पूर्व सैनिक श्रेणी में विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों से चयनित कर्मियों को मानद एएसआई बनाया गया है। इनमें हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, चंबा, ऊना, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, बद्दी, पुलिस जिला देहरा, पुलिस जिला नूरपुर, विजिलेंस, पहली और छठी आईआरबी सहित अन्य इकाइयों के पुलिस कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नियमित श्रेणी में स्टेट सीआईडी, थर्ड आईआरबी, सिरमौर, किन्नौर, चंबा, ऊना, पुलिस जिला देहरा, कांगड़ा, मंडी, दूसरी आईआरबी, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति से 18 पुलिस कर्मियों को मानद एएसआई के पद पर पदोन्नति दी गई है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार सभी मानद एएसआई नियमित एएसआई की तरह वर्दी पर एक स्टार धारण करेंगे। उन्हें 200 प्रतिमाह विशेष भत्ता भी दिया जाएगा। संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों और यूनिट प्रमुखों को औपचारिक पदस्थापन आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि यह पदोन्नति इस शर्त के अधीन रहेगी कि संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल रिकॉर्ड या लंबित विभागीय कार्रवाई न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें