फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: डायरिया-पीलिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, रोकथाम के लिए एसओपी जारी

Mon, 27 Jul 2026 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 बरसात के मौसम के दौरान जनजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अलर्ट मोड पर है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम के दौरान जनजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को अलर्ट रहने को कहा है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में डायरिया, पीलिया और दूषित पानी से फैलने वाले अन्य जनजनित रोगों के मरीज आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को उपचार, निगरानी और रोकथाम के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, आईवी फ्लूड और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन

एसओपी के तहत मरीजों की समय पर जांच, उपचार और गंभीर मामलों की तत्काल रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर रोगों की लगातार निगरानी करने और किसी भी संभावित प्रकोप की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उबालकर और स्वच्छ पानी पीने, भोजन को ढककर रखने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह देने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग से पेयजल स्रोतों की नियमित जांच, क्लोरीनेशन और जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। बरसात में जनजनित रोगों के चलते लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। अस्पतालों में दवाओं का स्टाफ प्रर्याप्त है। उन्होंने कहा कि दस्त, उल्टी, बुखार या पीलिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार करने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें