फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Panchayat Election: फरवरी तक रोस्टर फाइनल करने के निर्देश, मार्च में हो सकता है चुनाव का एलान

Tue, 20 Jan 2026 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को 28 फरवरी से पहले हर हाल में रोस्टर फाइनल करने समेत चुनाव से संबंधित अन्य तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को 28 फरवरी से पहले हर हाल में रोस्टर फाइनल करने समेत चुनाव से संबंधित अन्य तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। आयोग की नजरें विधानसभा बजट सत्र की तिथि पर भी टिकी है। अगर मार्च तक सत्र की समाप्ति होती है तो उसके बाद पंचायत एरिया में आचार संहिता की घोषणा हो सकेगी। आयोग ने यह भी कहा कि अगर नई पंचायतों का पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन करना है तो 28 फरवरी से पहले ही करें। जहां पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन होना है उन पंचायतों को अभी छोड़कर अन्य पंचायतों के लिए तैयार की मतदाता सूची की छपाई का काम किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल से पहले हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार भी चुनाव 30 से पहले कराने के लिए तैयार हो गई है। हिमाचल में 31 जनवरी को पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

56 लाख मतदाता डालेंगे वोट, 22 हजार पोलिंग बूथ बनेंगे
बैठक में बताया गया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 56 लाख मतदाता वोट डालेंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। हर वार्ड को 20 मतदाता सूची भेजी जाएगी। आयोग की तरफ से 3 करोड़ बैलेट पेपर की छपाई की जा चुकी है। मतदाता सूची जिला उपायुक्तों के पास है। चुनाव के लिए 22,000 पोलिंग बूथ बनेंगे। 35 हजार के करीब कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। बैठक में एसीएस केके पंत, प्रधान सचिव शहरी देवेश कुमार, पंचायतराज विभाग के निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

3577 पंचायतों और 71 शहरी निकायों में होने हैं चुनाव
हिमाचल में 3577 पंचायतों और 71 शहरी निकायों में चुनाव होने हैं। 29 पंचायतों को छोड़कर 3548 पंचायतों में जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 13,17,390 मतदाता हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे कम 25,602 वोटर हैं। इस बार 27,93,548 महिला वोटर और 27,93,161 पुरुष मतदाता हैं। 29 पंचायतों में अभी मतदाता सूची बननी हैं।
विज्ञापन

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। अधिकारियों को 28 फरवरी से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराने के लिए तैयार है। -अनिल खाची, राज्य निर्वाचन आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें