फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप शर्मा और चंद्रभूषण ने ली शपथ

Tue, 09 Jan 2018 01:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शर्मा व चंद्रभूषण बारोवालिया को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव करोल ने सादे व गरिमापूर्ण माहौल में दोनों न्यायाधीशों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


ऊना जिला के बीजापुर से संबंध रखने वाले न्यायाधीश संदीप शर्मा का जन्म 20 जुलाई, 1968 को शिमला में हुआ था। संदीप एक धार्मिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल संजौली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी से संपन्न हुई। 

उन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संजौली से कला स्नातक और प्रदेश विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। बार काउंसिल से वर्ष 1993 में वकालत करने का लाइसेंस मिला। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता पीए शर्मा के चैंबर से वकालत शुरू की। 
विज्ञापन


यह असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल के अलावा सीबीआई बीएसएनएल, सेंट्रल एक्साइज, यूजीसी व अन्य केंद्र सरकार के विभागों के अधिवक्ता रहे। संदीप को 12 अप्रैल, 2016 को हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन

न्यायाधीश चंद्रभूषण बारोवालिया

वहीं, 15 मार्च, 1961 को जन्मे न्यायाधीश चंद्रभूषण बारोवालिया ने गवर्नमेंट कॉलेज शिमला से बीएससी की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण की तथा विधि स्नातक की डिग्री प्रदेश विश्वविद्यालय से हासिल की। उन्होंने नवंबर 1984 में हाईकोर्ट व अन्य अदालतों के समक्ष वकालत शुरू की।

वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के दो बार उपाध्यक्ष के पद पर चुने गए। उन्हें 10 जनवरी, 2003 को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद के अलावा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पद पर कार्य करते रहे। बारोवालिया को 12 अप्रैल, 2016 को हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया था। 

शपथ ग्रहण समारोह में ये रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीशों में धर्मचंद चौधरी, त्रिलोक सिंह चौहान, सुरेश्वर ठाकुर, विवेक सिंह ठाकुर व अजय मोहन गोयल के अलावा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों में डीपी सूद, आरके महाजन, डीडी सूद, प्रदेश प्रशासनिक प्राधिकरण के अध्यक्ष वीके शर्मा, न्यायिक सदस्य डीके शर्मा, प्रशासनिक सदस्य प्रेम कुमार, राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा, प्रदेश महाधिवक्ता अशोक शर्मा, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल राजेश शर्मा, मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश कुमार शर्मा, प्रधान सचिव कानून डॉ. बलदेव ठाकुर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएम चौहान, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, अधिकारी व कर्मचारी तथा बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें