पत्रकारों से बातचीत में कौल ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज इसी साल अगस्त में शुरू होगा।
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों की पर्ची पर जो डॉक्टर ब्रांडेड दवाएं लिखेंगे, उन्हें चार्जशीट कर दिया जाएगा। उच्च स्तरीय समिति मरीजों की पर्ची पर लिखी गई दवाओं का ऑडिट करेगी।
पत्रकारों से बातचीत में कौल ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज इसी साल अगस्त में शुरू होगा। पहले साल 100 सीटें इस कॉलेज को मिलेंगी। काम जोरों पर है। कुछ हॉस्टल किराये पर लिए हैं। स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है।
कौल ने पत्रकारों से बातचीत के बाद कॉलेज में चल रहे काम का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल 30 हजार करोड़ रुपये की दवाइयां तैयार कर रहा है। लगभग 9,500 करोड़ की दवाइयां विदेशों को निर्यात की जा रही है।