फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मेडिकल कॉलेज चलाने में सरकार ने खड़े किए हाथ, अब ये है प्लान

Thu, 26 May 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नए कॉलेजों को अब सोसायटी के अधीन चलाने की तैयारी है। स्वास्थ्य महकमे ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रही हिमाचल सरकार के नए मेडिकल कॉलेज चलाने में हाथ खड़े हो गए हैं। नए कॉलेजों को अब सोसायटी के अधीन चलाने की तैयारी है। स्वास्थ्य महकमे ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है।
विज्ञापन


27 मई को मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। नाहन, चंबा, हमीरपुर और ईएसआई मेडिकल कॉलेज मंडी सोसायटी के दायरे में आएंगे। प्रस्ताव में 15 फीसदी सीटें एनआरआई कोटे में देने की सिफारिश की गई है।

करीब दस लाख रुपये में एक सीट आवंटित की जाएगी। फीस स्ट्रक्चर राज्य सरकार तय करेगी। निजी कॉलेजों के मुकाबले सोसायटी के अधीन चलने वाले कॉलेजों में फीस कम होगी। सोसायटी को कॉलेजों में 35 फीसदी हिस्सेदारी देने पर भी मंत्रिमंडल में विचार होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 से नाहन मेडिकल कॉलेज को शुरू किया जाएगा। अगस्त से यहां पर कक्षाएं शुरू होनी हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम यहां का दौरा कर चुकी है।

चंबा और हमीरपुर में कक्षाएं अगले साल शुरू होंगी। यहां कॉलेज भवन और हॉस्टल के लिए जगह तलाशी जा रही है। मंडी ईएसआई कॉलेज में अगले साल से कक्षाएं शुरू होंगी।

नीट का हिमाचल में असर नहीं : कौल
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया है कि समान चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट) का हिमाचल में कोई असर नहीं पड़ेगा। हिमाचल पहले ही राष्ट्रीय परीक्षा के आधार पर सीटें भर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें