फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के तरुण वालिया ने हिमाचल ज्यूडिशियल सर्विसेज में किया टॉप

Thu, 26 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तरुण वालिया, हिमाचल न्यायिक सेवा का टॉपर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पब्लिस सर्विस कमीशन ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल सर्विसेज के तहत सिविल जज के पदों पर नियुक्ति का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट में चंडीगढ़ निवासी तरुण वालिया ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


रिजल्ट घोषित होते ही सेक्टर-20 के मकान नंबर 574 में तरुण और परिवार को बधाई का दौर शुरू हो गया। तरुण ने बताया कि सिविल जज के पदों के लिए 4716 लोगों ने आवेदन किया था। 2058 प्रारंभिक परीक्षा में बैठे। 123 ने ही मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया था। सिविल जज के सात पदों के लिए देर शाम फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें