फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: आतंकी घटना के लिए सीएम सुक्खू का इस्तीफा मांगने वाले नेता के वायरल वीडियो पर सरकार ने लिया एक्शन

Fri, 25 Apr 2025 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंक्खू के इस्तीफे की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।  उधर, हिमाचल सरकार अब इस संबंध में झारखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन
नेता के वायरल वीडियो पर सरकार ने लिया एक्शन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम की आतंकी घटना के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर राज्य सरकार ने झारखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। वायरल वीडियो झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का है।

विज्ञापन


इस वीडियो में सुदिव्य पहलगाम की आतंकवादी घटना के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इस्तीफा मांग रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह बात जानबूझकर कही है या कुछ और मामला है। वायरल वीडियो में सुदिव्य कह रहे हैं कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए। पहलगाम में वह अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में विफल रहे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरा मानना है कि हिमाचल के सीएम को इस्तीफा देना चाहिए।

उधर, हिमाचल सरकार अब इस संबंध में झारखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि झारखंड सरकार से संपर्क किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या यह वीडियो उनके शिक्षा मंत्री का है या नहीं। अगर ऐसा है तो हिमाचल के मुख्यमंत्री का नाम लेकर क्यों दुष्प्रचार किया जा रहा है, इस पर स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री का नाम इससे जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें