हिमाचल सरकार को 11 डाक्टरों ने पिछले लगभग तीन-चार महीनों में सरकारी सेवाओं से अपने इस्तीफे दिए हैं। इस पर सरकार ने इन्हें बर्खास्त कर दिया है।
राज्य सरकार ने इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। ये डाक्टर डा. प्रतिमा ठाकुर, डा. संजय सिंह, डा. अर्जुन कुमार, डा. उदय अवस्थी, डा. सौरभ शर्मा हैं।
इनके अलावा डा. पंकज चौधरी, डा. कृतिका कटोच, डा. तरुण कुमार, डा. किंजल चहल, डा. अजय कुमार और डा. अंशुल शर्मा को भी बर्खास्त किया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अनुबंध करार के क्लॉज 3 के तहत डाक्टरों को ऐसा करने से पूर्व तीन महीने के नोटिस देने के अलावा 3 माह की तनख्वाह जमा करनी जरूरी थी।
इसी अनुबंध करार के तहत इन मेडिकल अधिकारियों की सेवाएं बर्खास्त की गई हैं।