दो जून से शुरू हुआ जश्न-ए-जून ऑफर कामयाबी के नए शिखर कायम कर चुका है। ऑफर में मिलने वाले लाभ के साथ इनाम जीतने के चलते लोग अपनी खुशी को दोगुना कर रहे हैं।
इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मारुति ने इसे 30 जून तक बढ़ाया है। इससे ग्राहक इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे। यह अपनी मनपसंद कार पर भारी बचत और निश्चित उपहार जीतने के साथ-साथ इनाम जीतने का अवसर है।
यह जानकारी देते हुए मारुति सुजूकी के एक प्रवक्ता ने कहा कि जश्न-ए-जून ऑफर के तहत मधुबन करनाल के सुधीर चौधरी ने एसर एक्सपाइर और लैपटॉप जीता है। अंबाला कैं ट के साधु सिंह ने 32 इंच का एलईडी टीवी जीता है।
अल्टो के-10 के साथ 5000 मूल्य तक का स्टीरियो मुफ्त और साथ में स्क्रैच कार्ड पर मिलने वाले इनाम भी जीते जा सकते हैं। एक जुलाई से एक्साइज ड्यूटी के बढ़ने की आशंका है।
इससे कार की कीमत में 31000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसमें कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस, 2100 रुपये के एमजीए, तीन दिन दो रातों के होलीडे ट्रिप और 6000 से लेकर 29000 रुपये के इनाम भी शामिल हैं।