सरकार ने सूबे के राशन डिपुओं में डिटर्जेंट पाउडर, कपड़े धोने का साबुन, चाय और मसालों की बिक्री बंद कर दी है। राशन डिपुओं में लाखों उपभोक्ताओं को सिर्फ आटा-चावल, दाल-तेल और नमक ही मिल रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम पहले डिपो में रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध कराता था।
ये रोजमर्रा की वस्तुएं बाजार में बिकने वाली वस्तुओं की अपेक्षा सस्ती होती थीं। खाद्य आपूर्ति निगम कंपनियों से संपर्क कर डिपुओं में रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध करवाता था। इससे खाद्य आपूर्ति निगम को कंपनी से कमीशन मिलता था। उपभोक्ताओं को भी बाजार में बिकने वाली रोजमर्रा की वस्तुएं 2 से 3 रुपये तक सस्ती मिल जाती थीं।