फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड़ विजेताओं को मिलेगा बड़ा तोहफा!

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। एशियाड़ में पदक लाने वालों को प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव दे सकती है।
विज्ञापन


इस पर सरकार के भीतर तेजी से विचार विमर्श किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी देश और दुनिया में हिमाचल का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित हो सके। सरकार की ओर से जल्द ही इसकी घोषणा करने की संभावना है।

पड़ोसी प्रदेश हरियाणा सहित देश के और भी कई राज्य खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देते हैं। उसी के तर्ज पर अब हिमाचल भी प्रदेश में खेलों को बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सीएम कर सकते हैं घोषणा

सूत्रों का कहना है कि विभाग और सरकार स्तर पर इस सिलसिले में गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद कभी भी इसकी घोषणा की जा सकती है।

ऐसा करके कांग्रेस की सरकार एक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए एक लंबी लकीर भी खिंचना चाहती है। वैसे भी पदक पाने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 76 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा कर चुके है।

जानकारों का कहना है कि पहली बार ऐसा मौका है, जबकि छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल के पांच खिलाड़ियों ने देश और दुनिया के सामने अपना जलवा दिखाया।
विज्ञापन

इन पर है हिमाचल को नाज

खिलाड़ी-------------खेल--------पदक--------पुरस्कार
अजय ठाकुर-----------कबड्डी-------स्वर्ण-----------20 लाख
कविता ठाकुर----------कबड्डी-------स्वर्ण-----------20 लाख
पूजा ठाकुर-------------कबड्डी-------स्वर्ण-----------20 लाख
विजय कुमार-----------शूटिंग--------रजत-----------10 लाख
शमशेर जंग------------शूटिंग--------कांस्य-----------6 लाख
(एशियाई खेल में हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें