फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज शिक्षकों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कॉलेज काडर के रिटायर शिक्षकों को अब संशोधित पेंशन मिलेगी। सरकार ने रिटायर शिक्षकों को जल्द इसका लाभ देने का फैसला किया है। वर्ष 2006 से पहले सेवानिवृत्त शिक्षकों को 30 से 50 फीसदी बढ़ोतरी के साथ यह पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर रिटायर शिक्षकों को लाभ दिया है। यह संशोधन पेंशन और पारिवारिक पेंशन दोनों वर्गों में किया गया है। इनमें 30 फीसदी बढ़ोतरी पारिवारिक और 50 फीसदी बढ़ोतरी पेंशन में होगी।

प्रदेश सरकार अब इन शिक्षकों को यूजीसी नॉर्म्स के तहत संशोधित पेंशन देगी। सरकार के इस फैसले से रिटायर शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। इससे उन्हें काफी आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार को मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले से हिमाचल के करीब तीन हजार से अधिक रिटायर शिक्षकों को लाभ मिलेगा। सेवानिवृत्त शिक्षकों की ओर से इसकी लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। सरकार ने शिक्षकों की इस मांग को पूरा कर उन्हें लाभान्वित किया है।

हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. आरके कायस्था ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस संबंध में सरकार और विभाग के साथ लंबे समय पत्राचार चल रहा था।

कई बार प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिला चुका था। आखिरकार सीएम ने उनकी मांग को पूरा किया है। ये बेहद खुशी की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज शिक्षक सरकार से पूरा सहयोग जारी रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें