हिमाचल के निजी बीएड कॉलेजों पर सरकार फिर मेहरबान हुई है। दो साल की बीएड डिग्री की फीस को सरकार ने 22 हजार रुपये बढ़ा दिया है। अब निजी कॉलेजों से बीएड करने वाले प्रशिक्षुओं को 84,870 रुपये फीस चुकानी होगी।
डिग्री के पहले साल में 42,950 और दूसरे साल में 41,920 रुपये की किस्त देनी होगी। छह माह पूर्व नवंबर 2016 में सरकार ने निजी बीएड कॉलेजों की फीस को 45 हजार रुपये से बढ़ाकर 62,870 रुपये तय किया था।
शिक्षा विभाग ने निजी बीएड कालेजों की फीस को रिवाइज करते हुए दो साल की डिग्री की फीस 84,870 रुपये तय की है। नवंबर 2016 में शिक्षा विभाग ने बीएड कोर्स की फीस को 45760 रुपये से बढ़ाकर 62870 किया था।