फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदलने की तैयारी

Fri, 14 Sep 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल गर्मी की छुट्टियों के बाद भारी बारिश के चलते अधिकांश जिलों के स्कूलों में छुट्टियां करनी पड़ी हैं।

विज्ञापन


इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला लिया है। जून-जुलाई की जगह अब जुलाई-अगस्त में छुट्टियां देने का विचार है। इसको लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित पक्षों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा संहिता 2012 के अनुच्छेद 2.8.1(बी) के अनुसार सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 26 जून से 31 जुलाई तक निर्धारित की गई हैं। पहली अगस्त से यह स्कूल खुलते हैं। इस साल अगस्त में कई दिनों तक भारी बारिश होने का दौर चला।
विज्ञापन


इस कारण कई जिलों में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। ऐसे में 15 अगस्त तक स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई। ऐसे में सरकार ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियों का नया शेड्यूल बनाने की कवायद शुरू की है। 

विज्ञापन

स्कूलों की समयसारिणी में भी हो सकता है बदलाव

विभागीय सूत्रों के अनुसार 26 जून से 31 जुलाई तक होने वाली छुट्टियों में बदलाव कर इन्हें 15 जुलाई से 31 अगस्त किया जा सकता है। जुलाई और अगस्त महीनों में अधिक बारिश होने का हवाला देते हुए छुट्टियों में बदलाव करने की मांग कई शिक्षक संगठन भी उठा रहे हैं। 

ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिला के सभी संबंधित पक्षों, जनप्रतिनिधियों और अध्यापक संघों से इस बारे सुझाव आमंत्रित करने के आदेश दिए हैं। जिलों से सुझाव आने के बाद निदेशालय प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों की समयसारिणी भी सरकार बदलने जा रही है। इन स्कूलों में सर्दियों के मौसम में अभी सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक स्कूल चलते हैं।

इस समयसारिणी को बदलकर सुबह दस बजे से चार बजे करने का विचार है। इसके लिए सर्दियों में दिन छोटे होने और सुबह के समय ठंड अधिक होने का तर्क दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें