फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बिजली कर्मचारियों पर बरसा पैसा, 3000 तक बढ़ी सैलरी

Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के 20 हजार से अधिक बिजली बोर्ड कर्मचारियों और 18 हजार से अधिक पेंशनरों को बोर्ड प्रबंधन ने एक अगस्त से पांच प्रतिशत अंतरिम राहत जारी कर दी है। अंतरिम राहत बेसिक  वेतन या पेंशन के पांच फीसदी की दर से मिलेगी।
विज्ञापन


इससे 600 से 3000 रुपये तक का फायदा होगा। अक्तूबर महीने में मिलने वाली तनख्वाह और पेंशन में आईआर मिलेगी। इसकी पुष्टि कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जमवाल ने की है। राज्य विद्युत बोर्ड इंपलाइज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को बोर्ड प्रबंधन से मुलाकात कर अंतरिम राहत जारी करने की मांग की।

सरकार द्वारा तीन अगस्त को आईआर जारी करने की घोषणा की थी लेकिन बोर्ड प्रबंधन ने एक माह बाद भी फैसला नहीं लिया। वीरवार को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने दबाव बनाकर वीरवार को ही आदेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड प्रबंधन ने मानी मांग, पड़ेगा इतना आर्थिक बोझ

इस पर बोर्ड प्रबंधन ने अंतरिम राहत अगस्त 2016 से देने के निर्देश दिए। आईआर देने से बोर्ड पर 1.40 करोड़ और पेंशनरों को आईआर देने से 80 लाख रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।

अंतरिम राहत के अनुसार कोई भी महंगाई भत्ता देय नहीं होगा। उधर, इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा और महासचिव हीरालाल वर्मा ने आईआर देने के लिए बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें