हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस बार करीब तीन लाख बच्चे मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षा देंगे।
मैट्रिक कक्षा में डेढ़ लाख, जमा दो में करीब एक लाख और हिमाचल राज्य मुक्त विद्यालय से 50 हजार बच्चे परीक्षा दे रहे हैं।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए रोलनंबर जारी कर दिए हैं। दसवीं और मैट्रिक कक्षा के नियमित विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपने स्कूल का कोड और आईडी डालकर रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि मैट्रिक और जमा दो की श्रेणी सुधार परीक्षा, कंपार्टमेंट और अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए रोल नंबर डाक से भेज दिए गए हैं।
इन परीक्षार्थियों के रोलनंबर बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। यह विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट में अपना नाम और जन्मतिथि डालकर हासिल कर सकते हैं।