फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम चेहरों का खौफनाक सच, जानकर हैरान रह जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक नाबालिग नेपाली चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने संजौली के समिट्री इलाके में दो घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


इनके पास से कुछ सोना भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने एक प्रिंसिपल और वकील के घर में चोरी कर लाखों की कीमत के जेवरात नगदी और मोबाइल बरामद किए हैं।

आरोपियों में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी हैं। समिट्री में चोरी करने के बाद आरोपियों ने संजौली में ही एक होटल में तीन दिन तक मौज मस्ती की।

आरोपी परिवार के साथ ही संजौली में रहते हैं। इनके पास से ताला तोड़ने के औजार भी बरामद हुए हैं। चोरी के पैसों से आरोपियों ने शापिंग भी खूब की है। काफी दिनों से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

24 घंटे में पकड़ लिए चोर छानबीन जारी

लेकिन ढली पुलिस को इसमें कोई कामयाबी नहीं मिल रही थी। एएसपी सिटी ने शुक्रवार को तफ्तीश अपने हाथ में ली और अपनी टीम के सहयोग से 24 घंटे के भीतर आरोपियों को धर दबोचा।

चुराए गए मोबाइल के आधार पर चोरों को पकड़ने में कामयाबी मिली। वहीं एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि एक नाबालिग चोर गिरोह पकड़ा गया है।

इनके पास से कुछ चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। कहा कि इसमें कुछ और चोरियों का भी खुलासा हो सकता है। जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें