हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने नौंवी कक्षा के नियमित श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की तिथि तय कर दी है। इस सिलसिले में शनिवार को बोर्ड के सचिव की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया। पहले दिन गणित की परीक्षा होगी।
जबकि, अंतिम दिन कला, संगीत सहित अन्य विशेष परीक्षाएं होगी। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार उर्दू, पंजाबी, संगीत, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, और कंप्यूटर साइंस के प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से नहीं तैयार किया जाएगा।
इसके प्रश्न पत्र विद्यालयों को खुद ही तैयार कराकर परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसकी सूचना शनिवार को देर शाम बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड की गई। ये परीक्षाएं सुबह 10.45 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी।
ये रहा परीक्षाओं का शेड्यूल
परीक्षा की तिथि----------------------विषय
10 दिसंबर---------------------------------गणित
11 दिसंबर----------------------------------संस्कृत/उर्दू/पंजाबी
12 दिसंबर---------------------------------सामाजिक विज्ञान
15 दिसंबर---------------------------------अंग्रेजी
16 दिसंबर---------------------------------कला-ए (स्केल और ज्यामिति)
17 दिसंबर---------------------------------विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
18 दिसंबर---------------------------------हिंदी
19 दिसंबर---------------------------------कला, संगीत, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि, पर्यटन आदि
आठवीं की परीक्षा चार दिसंबर से
हिमाचल प्रदेश में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा चार से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं सुबह 10.45 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड के सचिव की ओर से डेट शीट जारी कर दी गई है।