फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड काउंसलिंग, 689 अभ्यर्थियों का चयन

Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के 2015-17 बैच के लिए आखिरकार चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। शनिवार को बोर्ड ने प्रदेश के 12 सरकारी और 28 निजी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद पहले चरण में 689 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन


इसमें 541 सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि 148 अभ्यर्थी विभिन्न आरक्षित श्रेणी में से चुने गए हैं। चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके छह फरवरी तक अलॉट किए गए शिक्षण संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं।

बोर्ड से जारी आदेशों के अनुसार पहले चरण में चयनित अभ्यर्थी एडमिशन नहीं लेते तो खाली पड़ी सीटों के लिए दूसरे चरण में ऑनलाइन काउंसलिंग की जाएगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों ने छह सेंटरों की च्वाइस दी थी। मैरिट के आधार पर इन्हीं में से एक सेंटर परीक्षर्थियों को अलॉट किया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने का फिर पड़ेगा युवाओं का काम- स्कूल शिक्षा बोर्ड से डीएलएड के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन का काम पड़ेगा। एडमिशन के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों में खाली पड़ी सीटों के लिए काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को फिर से ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें