फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 12th Result 2018: मेरिट में लड़कियां निकली लड़कों से आगे

Wed, 25 Apr 2018 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के वार्षिक परिणामों में एक बार फिर लड़कियां लड़कों से आगे निकल गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय की टॉप-10 सूची में शामिल कुल 80 विद्यार्थियों में से 45 लड़कियां हैं। 35 लड़के ही मेरिट में अपना नाम दर्ज करवा पाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
इसके चलते जमा दो की मेरिट लिस्ट में एक बार फिर से लड़कियों ने अपनी धाक जमाई है। विज्ञान की मेरिट लिस्ट में कुल 40 मेधावियों में से 17 लड़कियां और 23 लड़के शामिल हैं। 
 

4 of 7
वाणिज्य में कुल 23 मेधावियों की सूची में 14 लड़कियां और नौ लड़के और कला संकाय में कुल 17 में से 14 लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं की मेरिट में सूची में नाम दर्ज करवाने में सरकारी स्कूल फिर पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हालांकि, विज्ञान, वाणिज्य संकाय में टॉपर सरकारी स्कूल ने दिए हैं और कला संकाय में सबसे अधिक टॉपर सरकारी स्कूलों ने दिए। कुल 80 मेधावियों में से 48 निजी और 32 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विज्ञान संकाय में आठ सरकारी, 32 निजी, जबकि वाणिज्य में 10 सरकारी और 13 निजी और कला संकाय में 14 सरकारी और तीन निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें