फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: एचआरटीसी बस खाई में गिरी, ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत; प्रदेश में छह दिन बरसेंगे बादल

Fri, 09 Oct 2026 05:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई घटनाक्रम सामने आए। ऊना में प्रसव के दौरान एक महिला और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। रामपुर में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं हिमफेड निदेशक मंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। उधर, राज्य के कई भागों में आगामी सात दिनों पर बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को। 
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शुक्रवार सुबह प्रसव के दौरान एक महिला और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।  उधर, शिमला जिले में सनेई से रामपुर जा रही एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की माैत हो गई। वहीं हिमफेड के निदेशक मंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। माैसम की बात करें तो प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हिमाचल के युवाओं के लिए यूएई में रोजगार का अवसर माैका है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन

 
Trending Videos

हिमाचल के कई भागों में सात दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले सात दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 9 और 13 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: ऊना अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शुक्रवार सुबह प्रसव के दौरान एक महिला और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 33 वर्षीय रीना देवी पत्नी राजीव कुमार, निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और उपचार को लेकर सवाल उठाए।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमफेड बीओडी बैठक: नया खाद बिक्री केंद्र खुलेगा, शहद प्रसंस्करण संयंत्र व नए पेट्रोल पंप खोलने की भी योजना
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ मर्यादित (हिमफेड) के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष महेश्वर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निदेशक मंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 20 वर्षीय युवक की मौत
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सनेई से रामपुर आ रही बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। बस हादसे में घायल वंश (20) पुत्र सुरंजन निवासी गांव कराली रामपुर ने अस्पताल में पहुंचते दम तोड़ दिया।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

विदेश में नौकरी का मौका: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक यहां करें पंजीकरण
विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रोजगार का अवसर उपलब्ध है। जिला रोजगार अधिकारी, शिमला प्रवीन नगराईक के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती यूएई की कंपनी वर्टिव गल्फ एलएलसी के लिए मुंबई की भर्ती एजेंसी एसीएमई एंटरप्राइजेज के माध्यम से होगी।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें