फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: एक सप्ताह तक माैसम साफ, शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा, कार से मिला 20 ग्राम चिट्टा

Mon, 19 Oct 2026 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं सीएम सुक्खू ने  शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने का एलान किया। शिमला में पुलिस ने कार से करीब 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को। 
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर मध्य पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक अगले सात दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से शाहपुर में आयोजित एंटी चिट्टा वाकाथॉन को संबोधित किया। इस दाैरान सुक्खू ने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अब कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और अंतर्विरोध पूरी तरह जगजाहिर हो चुके हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22 और 23 अक्तूबर को चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन

Trending Videos

हिमाचल में 25 अक्तूबर तक साफ रहेगा आसमान
हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर के तीसरे सप्ताह के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 25 अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मैदानी इलाकों से लेकर मध्य पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक अगले सात दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 

शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से शाहपुर में आयोजित एंटी चिट्टा वाकाथॉन को संबोधित किया। उन्होंने नशे के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा और शाहपुर की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

वीरभद्र प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर: राजीव बिंदल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के नेता पिछले चार वर्षों से भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाकर जनता का ध्यान अपनी सरकार की विफलताओं से भटकाने का प्रयास करते रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और अंतर्विरोध पूरी तरह जगजाहिर हो चुके हैं।  भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बिल्ली थैले से बाहर आ चुकी है और मुख्यमंत्री को भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय अपना घर संभालना चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कार से मिला 20 ग्राम चिट्टा, तारादेवी में तीन युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तारादेवी क्षेत्र में पुलिस स्पेशल सेल ने एक कार से करीब 20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में बालूगंज पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22-23 अक्तूबर को चंबा दौरे पर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22 और 23 अक्तूबर को चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान होली में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के तहत वे क्षेत्र के लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें