फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया इस ऐतिहासिक शहर का जिक्र, गदगद महसूस कर रहे हिमाचली

Tue, 24 Sep 2019 11:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिल खोलकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा-दो महान राष्ट्रों के बीच मानवीय रिश्ते मजबूत हैं, ह्यूस्टन से लेकर हैदराबाद, बोस्टन से लेकर बेंगलुरु, शिकागो से शिमला, लॉल एंजेल्स से लुधियाना, न्यू जर्सी से तक रिश्ते मजबूत हैं। पीएम के भाषण में ऐतिहासिक शिमला शहर के जिक्र से हिमाचली गदगद महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कहा कि अमेरिका में शिकागो से शिमला की बात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर हिमाचलियों का मन मोहा है। उन्होंने कहा कि पीएम जहां भी जाते हैं, हिमाचल को जरूर याद करते हैं। जब वह इस्राइल के दौरे पर गए तो उन्होंने हिमाचली टोपी पहनी। केदारनाथ में पूजा करने गए तो भी हिमाचली टोपी पहनकर पूजा की। अब उन्होंने फिर शिमला का नाम लेकर हिमाचल को सम्मान दिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान पर भी किया था वार

गौर हो कि पीएम ने ह्यूस्ट 50000 भारतीय-अमेरिकियों के बीच कहा- मैं जब भी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। मैं उनके नेतृत्व, अमेरिका के प्रति उनके जुनून और अमेरिका को दोबारा महान बनाने उनके संकल्प का भी कायल हूं। दोस्तो, हम भारत के लोग राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़ाव महसूस करते हैं।

अबकी बार, ट्रंप सरकार। मोदी ने आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान पर भी तीखा वार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यक्रम के मंच से आतंक को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। वहीं कार्यक्रम की सफलता से पाकिस्तान काफी बौखला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें