फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: दो घरों में भड़की आग, पांच लाख से अधिक का नुकसान

Mon, 21 Mar 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)

सार

गांववासियों ने अपने-अपने घरों से घड़ों और बालटियों में पानी भरकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि दो मकानों को भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन
दो घरों में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के  गलोड़ के खूंगन गांव में सोमवार शाम को अचानक एक घर में आग लग गई। पीड़ित परिवार की पहचान नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय ओंकार चंद निवासी गांव खूंगन, तहसील गलोड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग आग बुझाने के लिए घटनास्थल की तरफ दौड़े। लेकिन तक तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ लगते उनके चाचा किशोर चंद पुत्र ब्रह्मानंद के रिहायशी मकान को भी अपने चपेट में ले लिया।  गांववासियों ने अपने-अपने घरों से घड़ों और बालटियों में पानी भरकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि दो मकानों को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में साढ़े पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत फाहल के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मध्यम वर्गीय परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को फौरी राहत देने की अपील की है। तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है और नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार के लिए साथ लगते मकान में रहने की व्यवस्था कर दी गई है। सुबह परिवार को फौरी राहत नियमानुसार प्रदान कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें