यह प्रतियोगिता (यूएफएल) के तत्वाधान में रामपुर के पाटबंगला मैदान में 15 दिसंबर रविवार 3 बजे से शुरू होगी। आयोजक कमेटी के प्रवक्ता अतुल टंडन ने बताया कि खली के लिए रामपुर के किसी भी होटल में सोने के लिए उनके साइज का बेड नहीं, जिसे देखते हुए साढ़े आठ फुट लंबा और छह फुट चौड़ा बेड तैयार किया जा रहा है। इसे बनाने में पांच कारीगर जुटे हुए हैं।
15 दिसंबर को रामपुर में आयोजित होने वाली एमएमए लीग में देश विदेश के नामी 20 फाइटर भाग भाग लेंगे। कमेटी ने टिकटों की बिक्री के लिए रामपुर, नोगली, आनी, निरमंड, अर्सू, ब्रौ, जगातखाना, झाकड़ी, ज्यूरी, सराहन में काउंटर खोले हैं, जहां पर लोग आसानी से टिकट ले सकते हैं। जन सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 62300-30585, 62300-30588 नंबर जारी किए हैं, जिस पर लोग बुकिंग करवा सकते हैं।