फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छात्रावास आवंटन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन करने होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू के पोर्टल पर दस अगस्त तक पीजी कोर्स के विद्यार्थी और शोधार्थी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

एफआईआर में दर्ज है नाम तो नहीं मिलेगा कमरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विवि ने पोर्टल खोल दिया है।
छात्र nstudentportal.hpushimla.in पोर्टल से दस अगस्त तक ऑनलाइन एडमिशन फार्म भरकर आवेदन कर सकेंगे। इनमें विवि में चल रहे एमए, एमएससी, एमकॉम, जेएमसी, एमबीए, बीएड, एमएड, एमटेक, एमटीए, एलएलबी, एमए डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों सहित नए सत्र में पीएचडी में प्रवेश पाने वाले शोधार्थी निर्धारित की तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में छात्राओं के नौ और लड़कों के तीन छात्रावास हैं। लड़कों के श्रीखंड छात्रावास का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके बाद इसमें भी कमरे आवंटित होंगे। श्री खंड छात्रावास को कंपन की शिकायत पर इसे खाली करवा दिया था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में साफ किया है कि विश्वविद्यालय के छात्रावासों में उपलब्ध सीटों की संख्या को देखते हुए ही कमरों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ही आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट जारी करेंगे। विश्वविद्यालय की वार्डन कमेटी विभागों से आई मेरिट के आधार पर कमरों के आवंटन पर फैसला लेगी। किसी छात्र का नाम पुलिस एफआईआर में दर्ज होगा तो उसे छात्रावास में कमरे नहीं मिलेंगे।

चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने कहा कि छात्रावास आवंटन के बाद निर्धारित समय सीमा में जो छात्र फीस जमा नहीं करेगा उसकी जगह अगले वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को कमरे आवंटित कर दिए जाएंगे। छात्रावास के लिए आवेदन करने से पूर्व छात्र विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी जरूर देखें। चीफ वार्डन ने कहा कि विभाग छात्रों के छात्रावास के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन को 11 अगस्त तक हर हाल में वेरिफाई करें।
विज्ञापन




चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को आवंटित होंगी आठ सीटें
हिमाचल विश्वविद्यालय के छात्रावासों में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आठ सीटें आवंटित की जाएंगी। इसमें चार सीटें छात्रों और चार छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत यह प्रावधान किया है। इस श्रेणी के तहत पात्र विद्यार्थियों को भी निर्धारित की गईं दस अगस्त की तिथि तक आवेदन करना होगा। संबंधित विभाग ही छात्रों के आवेदनों की जांचकर 11 अगस्त तक चीफ वार्डन कार्यालय को भेजेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें