शिमला। सुन्नी क्षेत्र में वन अधिकारों के बारे में जागरुकता कार्यशालाएं पांच अगस्त से शुरू होंगी। एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के बारे में लोगों को कार्यशालाओं में जानकारी दी जाएगी। पहले जून में यह कार्यशालाएं होनी थीं लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया था। अब एफआरए कार्यशाला पांच अगस्त को पंचायत शकरोड़ी, भराड़ा और चैबड़ी के लोगों के लिए पंचायत शकरोड़ी में होगी। सात अगस्त को पंचायत घरयाना, जुनी तथा मढोड़घाट के लोगों के लिए पंचायत घरयाना में होगी। नौ अगस्त को पंचायत ओगली, करयाली, डोमेहर, हिमरी, सैंज, धरोगड़ा के लोगों के लिए पंचायत जलोग में करवाई जाएगी। 12 अगस्त को पंचायत बसंतपुर, रियोग, घैणी और नीन के लोगों के लिए पंचायत बसंतपुर में और 26 अगस्त को पंचायत मझीवार, डिओला और खटनोल के लोगों के लिए पंचायत मझीवार में कार्यशाला लगेगी। उन्होंने एफआरसी के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह इन कार्यशालाओं में अवश्य रूप से हिस्सा लें। ब्यूरो