पर्सिमन के पेड़ों को सेब की तरह देखभाल की जरूरत नहीं होती। कीट और बीमारियों का भी असर नहीं होता। सिंगल तह के बॉक्स में 7 किलो, डबल तह में 14 किलो और तीन तह के बॉक्स में करीब 16 किलो की पैकिंग होती है। जयंत फ्रूट कंपनी आजादपुर मंडी दिल्ली के संचालक जयंत सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को आजादपुर फल मंडी में 150 से 160 रुपये किलो तक पर्सिमन बिका। महानगरों के माल और बड़े होटलों में पर्सिमन 200 से 250 रुपये किलो तक बिकता है।
मांग बढ़ने से हो रहा मुनाफा
कुल्लू के भुंतर, औट, सैंज, बंजार, पतलीकूहल में अनार के विकल्प के तौर पर बागवान पर्सिमन के बगीचे तैयार कर रहे हैं। दो साल पहले तक पर्सिमन की बाजार में मांग कम थी इसलिए दाम भी कम मिलते थे, लेकिन अब मांग बढ़ते ही दामों में भी तेजी आई है। बागवानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है।- चेतन चौधरी, संचालक, चेतन फ्रूट कंपनी, भुंतर