फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यू शिमला, चलौंठी में भूस्खलन से घरों को खतरा, खाली करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंथाघाटी-मैहली हाईवे पर जीवणू काॅलोनी पार्किंग के पास आईं दरारें
विज्ञापन

एनएच पर बिछाने पड़े तिरपाल, एहतियात बरतने की हिदायत

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शहर के न्यू शिमला और चलौंठी क्षेत्र में दो मकानों को खतरा पैदा होने के बाद खाली करवा दिया है। पंथाघाटी की रूपू काॅलोनी में भी भूस्खलन से एक मकान खतरे की जद में आ गया है।

न्यू शिमला सेक्टर तीन में तीन मकान खतरे की जद में हैं। यहां एक मकान को खाली करवाया है। पार्षद निशा ठाकुर के अनुसार दो भवनों की नींव पर तीन पेड़ झुके हुए हैं। इन्हें कटवाने की मंजूरी ले ली है। निचली ओर बने मकान पर मलबा गिरा है। इसे खाली करवा दिया है। जीवणू काॅलोनी पार्किंग के पास पंथाघाटी मैहली एनएच पर दरारें पड़ गई हैं। बारिश का पानी इसमें न रिसे, इसके लिए एनएच पर तिरपाल बिछा दिए हैं। स्थानीय निवासी एवं पूर्व उपमहापौर राकेश शर्मा के अनुसार एनएच पर करीब एक इंच चौड़ी दरार पड़ गई है। यदि यह सड़क धंसी तो निचली ओर मैहली शोघी बाईपास सड़क भी बंद हो जाएगी। इस बारे में एनएच के अधिकारियों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई वार्डाें में भूस्खलन, सड़कों पर मलबा
शहर के बैनमोर वार्ड में मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण फोरेस्ट रोड पर मलबा आ गया। पार्षद शीनम कटारिया के अनुसार नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को इसकी सूचना दे दी है। भराड़ी क्षेत्र में रेडिसन होटल के समीप पहाड़ी का मलबा लगातार सड़क पर आ रहा है। पार्षद सरोज ठाकुर के अनुसार मलबा गिरने से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है।















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें