जुन्गा (शिमला)। अभिभावकों और शिक्षकों के मध्य बेहतरीन समन्वय स्थापित करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलग में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोहन लाल पांडेय ने की। संवाद कार्यक्रम में शिक्षक सुनील दत्त ने स्मार्ट फोन के लाभ और दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों और अभिभावकों को जानकारी दी। सत्यदेव शर्मा ने अपार आईडी, वनिता रानी ने अभ्यास हिमाचल चैटबोट ऑन स्विफ्टचैट एप और सुषमा सांख्यान ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी दी। प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा ने सभी अभिभावकों और एसएमसी प्रधान तथा सदस्यों से आग्रह किया कि वह स्कूल के विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संवाद