फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचा परिवार, दो मंजिला मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर जिले के बालू गांव में वीरवार सुबह एक दोमंजिला मकान जमींदोज हो गया। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। जब मकान की छत और दीवारें हिलने लगीं तो पूरा परिवार बाहर भाग गया। देखते ही देखते मकान जमींदोज हो गया। सारा सामान मकान के मलबे में दब गया। इससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बारिश के चलते मकान गिरा है। मकान मालकिन कलाशो देवी (78) ने बताया कि बारिश के चलते मकान गिरा है। परिवार में सात सदस्य हैं। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। मौके पर अधिकारी और पंचायत के नुमाइंदे पहुंचे। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवार को पांच हजार की फौरी राहत

प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये नकद और एक तिरपाल दे दिया है। प्रभावित परिवार अब खुले में रहने को मजबूर हो गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान रणवीर ठाकुर और पटवारी देसराज ने प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

वार्ड पंच सरला देवी, उत्तम चंद, राकेश कुमार, हेमराज, प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, सुखदेव, ब्रह्मदास, कमल कुमार, हरनाम सिंह, मान सिंह, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, संजीवन पटियाल, बलवीर चंद, सोमा देवी और बोहरु राम ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें