फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन एक घंटा लेट

Mon, 01 Jan 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 बाहरी राज्यों में धुंध होने के चलते दिल्ली से कालका शताब्दी ट्रेन के देरी से पहुंची।  इस ट्रेन के पहुंचने के बाद ही हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को कालका से शिमला रवाना किया गया। 
विज्ञापन
शिमला रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन एक घंटा देरी से चली। बाहरी राज्यों में धुंध होने के चलते दिल्ली से कालका शताब्दी ट्रेन के देरी से पहुंची। इस ट्रेन के पहुंचने के बाद ही हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को कालका से शिमला रवाना किया गया। सोमवार को यह ट्रेन 01:22 बजे चली। जबकि इसका चलने का समय करीब 12:20 बजे है। नववर्ष के पहले दिन ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिली। कालका से शिमला ही नहीं बल्कि शिमला से कालका जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक होकर चलीं।

विज्ञापन


ट्रेनों के फुल होकर चलने से स्टेशनों से चढ़ने वाली सवारियों को बैठने तक की जगह तक नहीं मिली। दोनों ओर की ट्रेनों में 10 जनवरी तक एडवांस बुकिंग हैं। बीते एक सप्ताह से बाहरी राज्यों में धुंध अधिक पड़ रही है। इसका असर ट्रेनों की गति पर भी पड़ा है। दिल्ली से भी ट्रेनें तीन से चार घंटा देरी से कालका रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि कालका-शिमला रेल ट्रैक पर सभी ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें