फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव से पहले शिमला जिले के हिस्ट्री शीटर होंगे नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य में चुनाव के चलते निर्देश जारी, जिले से लगती उत्तराखंड की सीमाएं होंगी सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जिला शिमला के हिस्ट्री शीटरों को नजर बंद किया जाएगा। इसके साथ जिले के साथ लगती उत्तराखंड की सीमाएं भी चुनाव से पहले सील हाेंगी।
जिला उत्तरकाशी उपायुक्त के आग्रह पर शिमला जिला प्रशासन यह कदम उठाने जा रहा है। वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तरकाशी प्रशासन और जिला प्रशासन की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया ताकि उत्तराखंड में होने वाले चुनाव किसी तरह से प्रभावित न हो पाए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा की सीमा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला से जुड़ती है। इसमें उपमंडल चौपाल के नेरवा क्षेत्र से फेडिज पुल और मीनस के अलावा जुब्बल से लगते पंद्राणु, अंटी और कुड्डू बैरियर उत्तराखंड की सीमा को हिमाचल से जोड़ता है। इन मार्गों पर वाहनों का आगमन बड़ी संख्या में होता है। ऐसे में चुनाव के दौरान शराब, पैसा और अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाने की जरूरत है। बैठक के दौरान उत्तरकाशी के डीएम ने जिला प्रशासन ने आग्रह किया है कि जिले में जितने भी हिस्ट्री शीटर है उनको नजर बंद किया जाए ताकि चुनाव गतिविधियों को प्रभावित न कर सके।
विज्ञापन

पूरी कर ली गई हैं तैयारियां : डीसी
डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि उत्तरकाशी के डीएम ने चुनाव के मद्देनजर जिला शिमला से लगती उत्तराखंड की सीमा पर पुलिस निगरानी का आग्रह किया है। चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियों पूरी कर ली है। हिस्टी शीटरों को नजर बंद का भी आग्रह उनकी ओर से किया गया है। चुनाव में शराब के अलावा फर्जी मतदाता, पेट्रोल पंप, नकदी, वाहनों की चेकिंग, अराजक तत्वों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें