मस्जिद गिराने में निशुल्क सहायता का करने का रखा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। न्यायालय द्वारा 3 दिसंबर को पारित आदेश की अनुपालना न किए जाने पर हिंदू संघर्ष समिति के सदस्य भड़क गए हैं। इसके लिए हिंदू संघर्ष समिति शिमला ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री को ज्ञापन सौंपा और मांग रखी की न्यायालय द्वारा पारित आदेश की अनुपालना की जाए और संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल को तय समय में गिराया जाए।
समिति के अध्यक्ष विजय ने यह प्रस्ताव भी रखा कि अगर सरकार तय समय 15 दिन में इसे नहीं गिराती है तो नगर निगम इसे गिराए। इसमें वह उनकी सहायता करने को भी तैयार हैं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू संघर्ष समिति एक जिम्मेदार सामाजिक संगठन के रूप में यह प्रतिवेदन आपके संज्ञान में अत्यंत गंभीर विषय के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। यह विषय केवल एक अवैध निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि यह न्यायालय के आदेश की प्रतिष्ठा, नगर निगम की वैधानिक जिम्मेदारी, कानून के शामन (रूल ऑफ लॉ) और शिमला शहर में सामाजिक शांति एवं विश्वास से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इस पर आयुक्त ने कहा कि यह सरकारी कार्य है अगर तय समय पर यह कार्य नहीं होता तो कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए नगर निगम की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।