फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तीसरे-चौथे दिन पानी, स्ट्रीट लाइटें भी हैं खराब, लोगों ने पूछा-कब मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन इंट्रों...
विज्ञापन

शहर के मालरोड स्थित रोटरी टाउन हॉल में सोमवार को नगर निगम ने समाधान शिविर लगाया। महापौर सुरेंद्र चौहान के समक्ष अपनी समस्याएं लोगों ने खुलकर बताईं। कई लोगों ने कहा कि दो सालों से नालों का पानी बारिश के समय घर के अंदर आ रहा है। पानी तीसरे और चौथे दिन मिल रहा है। महीनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। आखिर कब जनता को इनसे राहत मिलेगी। महापौर ने अधिकारियों को तुरंत समस्या के समाधान देने की बात कही। पेश है लाइव रिपोर्ट :-



फ्लावरडेल से बखराई तक 40 स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब
शिकायत के एक हफ्ते बाद भी नहीं हुईं ठीक, अधिकारी तलब
नगर निगम के समाधान शिविर में लोगों ने दीं 30 शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिन : सोमवार। समय : सुबह 11:30 बजे। शहर के मालरोड स्थित रोटरी टाउन हॉल सुबह 10:00 बजे कर्मचारी पहुंचना शुरू हो गए। ग्यारह बजे तक जाखू वार्ड के पार्षद अतुल गौतम भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन

ठीक साढ़े ग्यारह बजे महापौर सुरेंद्र चौहान भी पहुंचे। महापौर ने कहा कि लोग सिटीजन सेवा पोर्टल पर भी अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। इसके बाद शिविर शुरू किया गया। शिविर में अलग-अलग वार्डों से पहुंचे लोगों ने एक के बाद एक समस्याएं गिनाईं। सबसे बड़ी शिकायत फ्लावरडेल से मल्याणा और बखराई तक लगी स्ट्रीट लाइटों को लेकर रहीं। लोगों ने महापौर को शिकायत दी कि यहां पर करीब 40 स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं। लोगों ने कहा कि रात होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। इस पर महापौर ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को इसका समाधान करने की बात कही लेकिन अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उन्हें इस समस्या को बताएं और तुरंत इसका समाधान करें। इसके अलावा पानी के पाइप बिछाने के दौरान सड़कों के उखड़ने की शिकायत भी लोगों ने उठाई। कंपनी ने इसे ठीक नहीं किया। शिविर में सड़कों पर पड़ी निर्माण सामग्री और कटे हुए पेड़ों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। कई जगहों पर पेड़ काटे जाने के बाद महीनों तक उन्हें नहीं हटाया गया है। इससे सड़कें तंग हो गई हैं जबकि नगर निगम की ऑनलाइन पेमेंट साइट बंद होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि टैक्स और अन्य शुल्क ऑनलाइन जमा नहीं हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि गर्मी हो या सर्दी, अब शिमला में किसी भी मौसम में रोज पानी नहीं आ रहा। तीसरे और चौथे दिन पानी मिल रहा है।
विज्ञापन




शिविर में मिलीं 30 शिकायतें, होंगी हल : मेयर
महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार को हुए समाधान शिविर में 30 शिकायतें आई हैं। इनमें अधिकांश को सुनकर उनका तुरंत समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। एक्सइएन और जेई को मौके पर जाने को कहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति के पास पहुंचना है। शिविर में मौजूद कई लोगों का कहना था कि सिर्फ शिकायत दर्ज कराना ही समाधान नहीं है। लोगों ने मांग की कि निगम प्रशासन समय-सीमा तय करें और समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए। अब देखना होगा कि समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों पर निगम प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें