चार दिनों तक चलने वाली रैली में रफ्तार के बाजीगर करीब 300 किलोमीटर सर्पीली सड़कों पर सफर करेंगे। रैली का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखा किया।
देश की दूसरी सबसे ऊंची 15,000 फीट से गुजरने वाली हिमालयन मोटर रैली गुरुवार को सिस्सू हेलीपैड से शुरू हुई। चार दिनों तक चलने वाली रैली में रफ्तार के बाजीगर करीब 300 किलोमीटर सर्पीली सड़कों पर सफर करेंगे। रैली का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखा किया।
विज्ञापन
पहले दिन रैली सिस्सू से 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा के लिए रवाना हुई और फिर वापस सिस्सू पहुंची। रैली में देशभर के 50 बाइकर और 40 कारें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार छह अक्तूबर को रैली सिस्सू से कोकसर, ग्रांफू, छतडू, बातल और कुंजम दर्रा होकर काजा पहुंचेगी। सात को रैली काजा से हिक्किम, लांगचा, डेमूल और दुनिया के सबसे ऊंचे गांव कॉमिक पहुंचेंगे।
अंतिम दिन 8 अक्तूबर को हिमालयन मोटर रैली काजा से मनाली रवाना होगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने कार में बैठकर रफ्तार का लुत्फ उठाया। अग्निहोत्री ने कहा कि रैली से लाहौल-स्पीति जिला में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रैली के सफल आयोजन के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन और आयोजकों का आभार जताया। उप मुख्यमंत्री ने आयोजकों को दो लाख रुपये की देने की घोषणा की।