फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himalayan motor rally: हिमालयन मोटर रैली शुरू, चार दिन में 300 किमी दौडेंगे रफ्तार के शौकीन

Thu, 05 Oct 2023 10:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

चार दिनों तक चलने वाली रैली में रफ्तार के बाजीगर करीब 300 किलोमीटर सर्पीली सड़कों पर सफर करेंगे। रैली का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखा किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमालयन मोटर रैली को दिखाई हरीझंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दूसरी सबसे ऊंची 15,000 फीट से गुजरने वाली हिमालयन मोटर रैली गुरुवार को सिस्सू हेलीपैड से शुरू हुई। चार दिनों तक चलने वाली रैली में रफ्तार के बाजीगर करीब 300 किलोमीटर सर्पीली सड़कों पर सफर करेंगे। रैली का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखा किया।

विज्ञापन



पहले दिन रैली सिस्सू से 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा के लिए रवाना हुई और फिर वापस सिस्सू पहुंची। रैली में देशभर के 50 बाइकर और 40 कारें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार छह अक्तूबर को रैली सिस्सू से कोकसर, ग्रांफू, छतडू, बातल और कुंजम दर्रा होकर काजा पहुंचेगी। सात को रैली काजा से हिक्किम, लांगचा, डेमूल और दुनिया के सबसे ऊंचे गांव कॉमिक पहुंचेंगे।

अंतिम दिन 8 अक्तूबर को हिमालयन मोटर रैली काजा से मनाली रवाना होगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने कार में बैठकर रफ्तार का लुत्फ उठाया। अग्निहोत्री ने कहा कि रैली से लाहौल-स्पीति जिला में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रैली के सफल आयोजन के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन और आयोजकों का आभार जताया। उप मुख्यमंत्री ने आयोजकों को दो लाख रुपये की देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें