फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की व्यवस्था नहीं की तो आंदोलन करेगी हिमाचल महिला कांग्रेस

Sat, 29 Jun 2019 11:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि प्रदेश में ओवर लोडिंग रोकने से पहले बसों की व्यवस्था नहीं की गई तो उनका संगठन आंदोलन करेगा।

विज्ञापन


छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश के स्कूलों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। सरकार एक तरफ बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बात कह रही है और दूसरी तरफ स्कूली छात्राओं को ओवर लोडिंग के नाम पर बसों से उतारा जा रहा है।

 महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने शनिवार को शिमला के राजीव भवन में हुए प्रेस सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बसों और अन्य वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने के लिए आनन-फानन में फरमान तो जारी कर दिए हैं, परंतु वाहनों की उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


सरकार को ओवर लोडिंग रोकने से पहले बसों और अन्य वाहनों की उचित संख्या में व्यवस्था करनी चाहिए थी। इसके बाद बसों की ओवर लोडिंग रोकने का फैसला लेना चाहिए था।
विज्ञापन


शिमला में बसों की कमी के कारण ओवर लोडिंग होती रही है और सरकार ने अब ओवर लोडिंग रोकने का फैसला लिया है। इससे आम यात्रियों खासकर स्कूली छात्राओं को परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें