फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: वैभव अरोड़ा के बिना दो रणजी मैच खेलेगा हिमाचल

Wed, 16 Oct 2024 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला स्टेडियम में 18 से 21 अक्तूबर को हिमाचल और राजस्थान के बीच रणजी मैच होगा।
विज्ञापन
वैभव अरोड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी सीजन 2024-25 में अगले दो मैच हिमाचल प्रदेश की टीम अपने प्रमुख गेंदबाज वैभव अरोड़ा के बिना खेलेगी। धर्मशाला स्टेडियम में 18 से 21 अक्तूबर को हिमाचल और राजस्थान के बीच रणजी मैच होगा। इसके अलावा अगला मैच 26 से 29 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के साथ होगा। इन दोनों में मैचों में वैभव अरोड़ा नहीं खेलेंगे। वैभव अरोड़ा का चयन एशिया कप के लिए हुआ है और वह इंडिया-ए टीम के साथ ओमान जाएंगे।

विज्ञापन


जहां पर भारतीय-ए टीम को पहला मुकाबला 19 अक्तूबर को पाकिस्तान-ए टीम के साथ होगा। एशिया कप के बाद वैभव अरोड़ा हिमाचल टीम के साथ जुड़ेंगे। वैभव अरोड़ा की जगह विपिन शर्मा और अविकाश में से एक को राजस्थान के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिल सकता है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल के गेंदबाज वैभव अरोड़ा को एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम चयन हुआ है। ओमान में एशिया कप में इंडिया-ए टीम से खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें