फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने 7 और 8 नवंबर को बुलाया डीसी और एसपी का सम्मेलन

Wed, 16 Oct 2024 05:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

7 नवंबर को बिलासपुर, ऊना, चंबा और सोलन के उपायुक्त भाग लेंगे। इसके अलावा इन चारों जिलों के अलावा पुलिस जिला बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सात और आठ नवंबर को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों का सम्मेलन बुलाया है। यह राज्य सचिवालय के आर्म्सडेल भवन शिमला में होगा। 7 नवंबर को बिलासपुर, ऊना, चंबा और सोलन के उपायुक्त भाग लेंगे। इसके अलावा इन चारों जिलों के अलावा पुलिस जिला बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे। आठ नवंबर को हमीरपुर, सिरमौर, कांगड़ा, शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के उपायुक्त इस सम्मेलन में शामिल होंगे तो इन जिलों के अलावा नूरपुर और देहरा से भी पुलिस अधीक्षक उपस्थित होंगे। यह सम्मेलन एक बार आगे टाल दिया गया था। यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसमें सभी जिलों के तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। सीमाई क्षेत्रों के मसलों पर भी विचार-विमर्श होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें