फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: फिल्म सेकंड चांस का बुसान फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन, दिखेगी हिमाचल की झलक

Fri, 06 Sep 2024 10:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला की सुभद्रा महाजन की फिल्म सेकंड चांस का चयन बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। 
विज्ञापन
फिल्म सेकंड चांस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सुभद्रा महाजन की फिल्म सेकंड चांस का चयन बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। अक्तूबर में हो रहे फिल्म फेस्टिवल में सेकंड चांस का एशियाई प्रीमियर होगा। विंडो टू एशियन सिनेमा श्रेणी में यह फिल्म दिखाई जाएगी। सेकंड चांस फिल्म हिमाचल की संस्कृति और सुंदरता को दिखाती है। फिल्म हिंदी-अंग्रेजी के अलावा कुल्लवी बोली में है। इससे पहले फिल्म यूरोप में एक फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है, जहां दर्शकों ने इसे खूब सराहा। अब फिल्म एशिया के सबसे फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


सेकंड चांस सुभद्रा की पहली फिल्म है। उन्होंने लेखन और निर्देशन किया है। फिल्म में युवा महिला की कहानी है, जो अपने जीवन में विषम परिस्थितियों में अपने परिजनों को खो देती है। वह हिमाचल की खूबसूरत वादियों में स्थित अपने परिवार के ग्रीष्मकालीन घर आती है। वहां उसे प्रकृति की गोद और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर अपने घाव भरने का मौका मिलता है। फिल्म का ब्लैक-एंड व्हाइट फॉर्मेट कहानी को और खास बनाता है। फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकार मनाली से हैं। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को सही तरीके से दर्शाने के लिए स्थानीय किसानों, गद्दियों और लोगों को फिल्म में लिया गया है। फिल्म में हिमाचल के लोगों की सादगी को बखूबी पर्दे पर दिखाया गया है। 

सुभद्रा बोलीं- बड़े मंच पर प्रदेश की संस्कृति दिखाना गर्व की बात 
सुभद्रा शिमला के पंथाघाटी में रहती हैं। उन्होंने सातवीं तक की पढ़ाई राजधानी के ही ताराहॉल स्कूल से की है। फिल्म फेस्टिवल के लिए फिल्म के चयन पर सुचित्रा बोलीं, बुसान में इसे दिखाना बड़ी बात है। फिल्म की कहानी वैश्विक है। यूरोप में इसके वर्ल्ड प्रीमियर पर देखा कि कैसे फिल्म लोगों को भावुक कर देती है। यूरोप में फिल्म देखने के बाद लोग मुझसे पहाड़ी टोपी और कुल्लू के बारे में पूछते हैं। मुझे उम्मीद है कि बुसान में एशियाई दर्शकों से फिल्म गहरा संबंध बनाएगी। मुझे गर्व है कि हिमाचल की संस्कृति को इतने बड़े मंच पर दिखाने का अवसर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें