फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 16 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में कमी से सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Tue, 12 Oct 2021 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, निचले, मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय भागों में 16 तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ रहा। प्रदेश भर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, निचले, मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय भागों में 16 तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.1, कल्पा में 5.5, सोलन में 11.5, डलहौजी में 13.2 और शिमला में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.6, बिलासपुर में 34.1, सुंदरनगर में 33.5, हमीरपुर में 33.0, कांगड़ा में 32.0, सोलन में 31.0, भुंतर में 30.9, चंबा में 30.7, नाहन में 29.8, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 25.0, कल्पा में 20.7, केलांग में 19.5 और डलहौजी में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


पर्यटक रोहतांग दर्रा में ठंडी फिजाओं का ले रहे लुत्फ 
उधर, अक्तूबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही कुल्लू-मनाली की वादियों में पर्यटकों ने दस्तक दे दी है। पर्यटक बर्फ देखने की चाह में रोहतांग दर्रा भी जा रहे हैं।  सैलानियों ने सिस्सू की कृत्रिम झील में वोटिंग की और वाटर फॉल सिस्सू को भी निहारा। नर्सरी के पापुलर पेड़ की पीली पत्तियों का नजारा भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। लाहौल के जिस्पा में भी पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। दो महीने तक पर्यटकों की आवाजाही नहीं होने से मनाली सहित लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल सूने थे। अब वीक एंड पर पर्यटकों की भीड़ लगने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे में मुस्कान लौटने लगी है। अटल टनल रोहतांग से होते हुए वाहनों की आवाजाही में निरंतर इजाफा हो रहा है। कोकसर में पर्यटन कारोबारी राजेश कुमार गुप्ता, सोनदेव, चेंगा और सीताराम ने कहा कि अब वीक एंड पर चहल-पहल दिख रही है। होम स्टे के संचालक अमर ने कहा पर्यटकों की बुकिंग आ रही है। दशहरा सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में देश-विदेश के पर्यटकों के मनाली पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें