फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम, सात तक बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 01 Jan 2021 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
रिज पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम बदलेगा। शनिवार को छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तीन से सात जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। चार और पांच जनवरी को अधिक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन दो दिनों के दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से मौसम में ठंडक भी कम हुई। शुक्रवार को सोलन में अधिकतम तापमान 21.0, कांगड़ा 20.2, सुंदरनगर 19.7, भुंतर 18.6, बिलासपुर 18.5, हमीरपुर 18.2, चंबा 18.0, नाहन 17.8, ऊना 17.7, शिमला 16.1, धर्मशाला 13.8, कल्पा 11.6, डलहौजी 10.1 और केलांग में 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

साल 2020 की आखिरी रात को कम रही ठंड
हिमाचल में साल 2020 की आखिरी रात वीरवार को प्रदेश में कम ठंड रही। सिर्फ केलांग और कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 और कल्पा में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बीते दिनों के मुकाबले अधिक रहा।
विज्ञापन


सोलन-सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 1.1, मनाली 1.8, मंडी 1.0, चंबा 2.0, बिलासपुर 3.0, हमीरपुर-धर्मशाला 3.2, कांगड़ा 3.1, ऊना 3.8, शिमला 6.8 और डलहौजी में 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिनों प्रदेश में सात से आठ स्थानों का न्यूनतम तापमान शून्य से कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें