फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चार दिनों तक मौसम साफ, मैदानी भागों में लू चलने का अलर्ट

Fri, 01 Apr 2022 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। शनिवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
शिमला में गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पांच अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। शनिवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.5, बिलासपुर 36.0, सुंदरनगर 34.6, कांगड़ा 33.6, नाहन-भुंतर 33.2, चंबा 32.3, धर्मशाला 32.2, सोलन 29.5, शिमला 25.4, कल्पा 25.0, डलहौजी 21.6 और केलांग में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में 14 साल बाद मार्च में सबसे कम बादल बरसे। मार्च में केलांग, कांगड़ा, धर्मशाला, सोलन, मनाली और शिमला में गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। मार्च के दौरान प्रदेश में इस वर्ष सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश हुई। इससे पूर्व वर्ष 2008 में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश मार्च में  दर्ज हुई थी। अभी तक वर्ष 2004 के दौरान सबसे कम सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई । मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में पारा और अधिक चढ़ने की संभावना जताई है। मैदानी जिलों में दिन के साथ-साथ रात को भी गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें