इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 व 28 अप्रैल को कई भागों में बारिश के आसार हैं। विभाग ने 22 व 23 अप्रैल के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर व किन्नौर जिले में अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 13.5, भुंतर 11.5, कल्पा 5.0, धर्मशाला 16.5, ऊना 14.6, नाहन 18.1, केलांग 0.4, पालमपुर 13.5,सोलन 12.2, मनाली 2.9, कांगड़ा 16.4, मंडी 13.5, बिलासपुर 14.3, हमीरपुर 13.5, चंबा 12.0, डलहौजी 9.7, जुब्बड़हट्टी 15.2, कुफरी 9.5, कुकुमसेरी 1.4, नारकंडा 7.2, रिकांगपिओ 7.8, सेऊबाग 9.0, धौलाकुआं 17.9, बरठीं 12.6, कसौली 15.6, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 8.5 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।