एचपीटीडीसी के एमडी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम की यह बस सेवा पूरे देश में पहला उदाहरण है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के लायजन ऑफिसर महेंद्र चौहान, एजीएम धर्मशाला नवदीप थापा, एजीएम पालमपुर कैलाश ठाकुर, एजी ट्रांसपोर्ट रविन्द्र संधू, चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विकास कश्यप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, ओबीसी सेल के चेयरमैन प्रमोद कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू, एसडीएम विवेक महाजन, आरएम आरआरटीसी सुरेश धीमन, सीएमओ संजीव वर्मा, एसई आईपीएच नरेश धीमान मौजूद थे।
600 रुपये है प्रति सवारी किराया
पर्यटन विकास निगम की यह बस सुबह 8:00 बजे पालमपुर से चलेगी और नगरोटा, कांगड़ा और देहरा होते हुए 11 बजे अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 11.30 बजे अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 2.50 बजे पालमपुर पहुंचेगी। इस बस का किराया 600 रुपये प्रति सवारी तय किया गया है।