वहीं, राजधानी में भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में भूस्खलन होने और पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। शहर में कई सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई हैं। ऐतिहासिक रिज मैदान पर भी बारिश के कारण दरारें और बढ़ गई हैं। दरारों में लगातार बारिश का पानी रिसने से इसके ढहने का खतरा बढ़ गया है। शहर में कई जगह नालों का मलबा सड़क और रिहायशी इलाके में घुस गया।
जाखू में जोधा निवास के पास भूस्खलन के कारण सड़क को खतरा पैदा हो गया है। बैनमोर वार्ड के फ्लावरडेल में भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है। पंथाघाटी वार्ड में भी भूस्खलन के चलते कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है। कनलोग में दुर्गा मंदिर के समीप डंगे में दरारें पड़ गई हैं। यहां दो पेड़ भी गिरने की कगार पर हैं। समरहिल और ईदगाह के पास बिजली लाइन पर पेड़ ढहने से इन इलाकों में बिजली गुल हो गई। वन विभाग की टीमों ने बारिश के बीच काम कर बिजली लाइन से पेड़ हटा दिए हैं।